राहगीरों को शरबत पिलाया

रुडकी

लघु व्यापार एसोसिएशन महानगर रुड़की की ओर से बुध बाजार में लगाए गए छबील वितरण का शुभारंभ लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने शरबत पिलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही वास्तव में सच्ची सेवा है। इतनी भीषण गर्मी में लघु व्यापार एसोसिएशन महानगर रुड़की की ओर से किए जा रहे इस पुण्य कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आज केवल जल ही जीवन का सहारा बना हुआ है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, युवा नेता सुबोध यादव के साथ ही एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने राहगीरों को ठंडे एवं मीठे शरबत का वितरण किया। इस दौरान सूरज पंवार, मोहम्मद हाफिज, सोमलाल, बाबू खान, सुरेंद्र कुमार, बबलू, शालू, चांद और सन्नी आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *