कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया

देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखण्ड का अहम योगदान-डा.बत्रा

हरिद्वार,

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना एवं शहीदों के सम्मान में एस.एम.जे.एन. कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने सपत्नीक कॉलेज में निर्मित शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सीमा सशस्त्र बलों के वीरतापूर्ण प्रयासों और बलिदानों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के शौर्य का प्रतीक है। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया। प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में उत्तराखण्ड ने सदैव अहम योगदान दिया है। देश की सम्प्रभुता, एकता व अखण्डता की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना कभी भी अपने सर्वोच्च बलिदान से पीछे नहीं हटी। कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के इसी मनोबल को सम्पुष्ट करता है। डा.बत्रा ने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों में भारतीय सेना द्वारा युद्ध जीतना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सेना उच्च प्रशिक्षित एवं युद्ध कौशल में विश्व में सर्वश्रेष्ठ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *