योग हमारे जीवन में ज्ञान, कर्म और भक्ति का संगम

रुडकी

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आदर्श शिवाजी नगर ढंडेरा में पूर्व कैप्टन मायाराम भट्ट के नेतृत्व में एक सप्ताह के योग शिविर का रविवार को समापनहो गया। शिविर में पूर्व कैप्टन मायाराम भट्ट ने बताया कि योग हमारे जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जो एक ऐसी कसरत है जिससे आप किसी भी स्थान पर कर सकते हैं। योग से व्यक्ति बीमारियों से बचा रहता है। कहा कि हर व्यक्ति को योग जरूर करना चाहिए। योग हमें आपस में प्यार सिखाता है। इसे बच्चे से लेकर वृद्ध तक कर सकते हैं। गौर सिंह भंडारी आदर्श शिवाजी नगर अध्यक्ष व संतोषी राणा महिला अध्यक्ष ने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति जो कि हर दिन कुल आधा घंटा योग करता है वह पूरी उम्र बीमारियों से बचा रहता है। योग हमारे जीवन में ज्ञान कर्म और भक्ति का एक संगम है। योग हमारी संस्कृति का भी अहम हिस्सा है। आज पूरी दुनिया योग कर रही है। योग गुरु सर्वेश गोस्वामी ने महिलाओं को योग का लाभ बताते हुए योगासन के तरीके बताएं। बताया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग एवं प्रणायाम अति आवश्यक है। इस अवसर पर देव सिंह सामंत, नंदा ऐरी, सतीश नेगी, विजय सिंह पंवार, प्रतिमा बिष्ट, सुरेश कुमार, राम भरोसे, विकास दास, विश्वंभरी देवी, दीपा कोश्यारी और नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *