शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 153 अंक और टूटकर बंद

नई दिल्ली

ग्लोबली शेयर बाजारों में बिकवाली का असर भारत पर बरकरार है। यही वजह है कि मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारत के शेयर बाजार में गिरावट रही।
सेंसेक्स का क्या हाल : तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 153.13 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,693.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 387.22 अंक तक लुढक़ गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.30 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,732.10 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।
बिकवाली हावी : आपको बता दें कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार पर हावी है।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 4,164.01 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *