रवीन्द्र हिमते भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में निर्वाचन
भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिती की 26 से 28 अगस्त के बीच हुई बैठक में नागपुर (महाराष्ट्र) से भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रवीन्द्र हिमते को सर्वसम्मति से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया।
विनय कुमार सिन्हा, जो पहले महामंत्री के रूप में कार्यरत थे, खराब स्वास्थ्य के कारण जून 2022 में महामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद रवीन्द्र हिमते को राष्ट्रीय महामंत्री के पद का प्रभार भुवनेश्वर उड़ीसा में सौंपा गया।
रवीन्द्र हिमते नागपुर के मूल निवासी हैं और महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम में मंडल लेखाकार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे पिछले 30 वर्षों से भारतीय मजदूर संघ कार्यरत हैं और उन्होंने नागपुर जिला मंत्री, विदर्भ प्रदेश पदाधिकारि, परिवहन मजदूर महासंघ, भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव, उद्योग प्रभारी से लेकर राष्ट्रीय महासचिव तक का सफर तय किया है।
मिलनसार स्वभाव, उत्कृष्ट जनसंपर्क, वक्ता, पूरे देश में यात्रा करना उनकी विशेषता है। भारतीय मजदूर संघ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिल ठुमणे, महामंत्री मोहन येणूरे, विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष शिल्पा देशपांडे, विदर्भ प्रदेश महामंत्री गजानन गटलेवार की ओर से राज्य के सभी उद्योगों में संलग्न मजदूर संघ के पदाधिकारियों, जिलों के संघ अधिकारियों व श्रमिकों व्दारा रवीन्द्र हिमते को बधाई दी है।
