अकेले विधानसभा कूच कर रहे राज्य आंदोलनकारी क्रांति गिरफ्तार

देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों के लिए दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर विधानसभा में सीएम से मुलाकात की जिद पर अड़े राज्य आंदोलनकारी क्रांति कुकरेती को पुलिस ने नेहरु कॉलोनी में विधानसभा बैरीकैडिंग से गिरफ्तार कर लिया है। क्रांति कुकरेती पिछले 15 दिन से शहीद स्मारक में पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रोजाना उनके समर्थन में विभिन्न जिलों से आए राज्य आंदोलनकारी भी धरने पर बैठ रहे हैं। पुलिस ने बुधवार देर रात दो राज्य आंदोलनकारियों अम्बुज शर्मा व खटीमा से आए धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद क्रांति कुकरेती ने विधानसभा में जबरन प्रवेश कर सीधे सीएम के सामने अपनी मांग रखने का फैसला किया। लेकिन क्रांति को एलआईयू की सूचना पर बैरीकैडिंग पर ही रोक लिया गया। राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया कि इस दौरान क्रांति कुकरेती अकेले ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *