नूपुर शर्मा की जुबान काटने पर 1 करोड़ का ईनाम घोषित करने वाला भीम सेना चीफ सतपाल तंवर गिरफ्तार

गुरुग्राम

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकाने के मामले में भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गुरुग्राम स्थित तंवर के आवास से हुई है। तंवर ने बीते दिनों धमकाते हुए ऐलान किया था कि जो भी नूपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर के खिलाफ कानपुर में भी मामला दर्ज हुआ था। मालूम हो कि सतपाल ने कहा था कि जो भी नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ का ईनाम देंगे।
डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते चलें कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। जिसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों में नूपुर शर्मा के प्रति खासी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *