अग्निपथ के विरोध में युवाओं का गांधी पार्क में प्रदर्शन

अल्मोड़ा

अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर युवा मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को युवाओं ने गांधी पार्क में जमकर प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द अग्निपथ योजना को समाप्त किए जाने की मांग की। इसके बाद नगर ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को चौघानपाटा में भरी संख्या में युवा जुटे। युवाओं ने कहां कि लंबे समय से सेना भर्ती नही होने से पहले ही युवाओं को इसका दंश झेलना पड़ रहा है। वहीं अब सरकार ने अग्निपथ योजना से युवाओं का पूरी तरह दमन कर दिया है। युवाओं ने अग्निपथ योजना वापस लेने, दो वर्षों से बंद पड़ी सेना भर्ती को फिर शुरू करने और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्रों की लिखित परीक्षा करवाने की मांग की। इसके बाद चौघानपाटा से विरोध जुलुश शुरू हुआ। मालरोड, रोडवेज स्टेशन शिखर तिराहे होते हुए पूरे बाजार में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर वैभव पांडे,  कृष्णा नयाल, सुजल कुमार, राहुल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *