सैन्य परिवारों के बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

 

देहरादून

सेना के उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में राज्य के सभी स्टेशनों और सैन्य अस्पतालों में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पल्स पोलिया की खुराक पिलाई गई। सब एरिया की ओर से 20 जून से घर-घर जाकर भी पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सभी सैन्य परिवारों से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की गई। देहरादून में 12 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए। इसमें रविवार को 899 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *