एक दिवसीय कैंपस ड्राइव का आयोजन

 

लखनऊ

बक्शी का तालाब स्थित एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, लखनऊ में एक दिवसीय इंजीनियरिंग के छात्रों के लिया कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कैंपस ड्राइव में धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, औरंगाबाद ने कैंपस ड्राइव किया। एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन ब्राँच के छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया। जिसमे कंपनी के एच आर मैनेजर अभिनव यादव ने कैंपस ड्राइव की प्रक्रिया शूरु की, जिसमे प्रथम चयन प्रक्रिया लिखित प्रश्न उत्तरी टेस्ट में लगभग 200 छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा के बाद कंपनी के एच आर अभिनव यादव ने छात्रों का तकनीकी परीक्षा लिया और तकनीकी में सफल हुए छात्रों का एच आर चयन प्रक्रिया को किया गया। इस कैंपस ड्राइव में कुल 88 छात्रों का सफलता प्राप्त हुई, जिसमे मैकेनिकल ब्राँच के कुल 32 छात्र का चयन हुआ, इलेक्ट्रिकल एन्ड इलेक्टॉनिक ब्राँच में कुल 29 छात्रों का चयन हुआ और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में कुल 17 छात्रों का चयन हुआ, कंपनी में चयन हुए छात्रों के नाम परमीत सोनवानी, पियूष मदेशिया, हितेश जोहरी,अमित कुमार, सौरभ शुक्ला, राजेश कुमार, नितेश कुमार, शिव कुमार , कुकू प्रसाद, अशोक कुमार आदि लोग जॉइनिंग लेटर पाकर सभी छात्र बहुत प्रसन्न थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *