तहसील दिवस पर 12 से अधिक दर्जन समस्यायें दर्ज
रुद्रपुर। तहसील कार्यालय में आयोजित महा के तीसरे सप्ताह तहसील दिवस पर करीब 1 समस्यायें दर्ज की गयी। जिसमें अधिकांश जाति प्रमाण-पत्र जारी किये जाने की 3 राजस्व विभाग एक-एक नगर पालिका गदरपुर व नगर पालिका दिनेशपुर व तीन थानाध्यक्ष से संबंधित थी.
मंगलवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम राकेश तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में करीब12 समस्यायें दर्ज की गयी। जिसमें जाति प्रमाण पत्र बनाने की 5 व तीन राजस्व विभाग 3 थाने से एवं 11 समस्या नगर पालिका गदरपुर और नगर पालिका दिनेशपुर से संबंधित थी। इस दौरान एसडीएम द्वारा दर्ज की गयी समस्याओं को उपस्थित संबंधित विभाग को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये गये। वही तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा भी दर्ज 12 समस्याओं में से 7 समस्याओं का वही हल करवा दिया गया एवं बाकी 5 समस्याओं मैं से तीन समस्याएं थाने को y11 समस्या नगर पालिका दिनेशपुर और नगर पालिका गदरपुर को रेफर की जिसका शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण के लिए कहा गया इस मौके पर नायब नाजिर मोहम्मद उमर, राजस्व निरीक्षक लक्षमण राम, शेखर जोशी खंड विकास अधिकारी, अनिल कुमार कृषि अधिकारी, रवि शंकर झा पशु चिकित्साधिकारी, मधु सूदन, गीता जोशी बाल विकास परियोजना अधिकारी, विनोद कुमार सहायक अभियंता लोनिवि, शैलन्द्र भटनागर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, अनिल कुमार सहायक अभियंता लद्यु सिंचाई विभाग, मनोज बर्गली कनिष्ट अभियंता जल संस्थान, हरीश चन्द पूर्ति निरीक्षक, विनय कुमार रावत सहायक अभियंता नलकूप , सुभाष आर्य उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग, प्रवीन कुमार सक्सैना अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद शिव प्रसाद गुप्ता नगरपालिका परिषद, सरिता रावा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गूलरभोज, संजय कुमार नगर पंचायत दिनेशपुर, जितेन्द्र कुमार सुयाल अधिशासी अधिकारी पेयजल, सुरेश तिवारी , गिरीश चन्द पंत कोषाधिकारी, सुभाष रियाल, अशोक कुमार उद्यान पर्यवेक्षक, आदि मौजूद रहे।

