पेयजल योजना का कार्य पूरा न होने पर किया प्रदर्शन

 

चम्पावत

लोहाघाट में डुंगरीफत्र्याल, बुंगा फत्र्याल और बुडचौड़ा तोक में पेयजल योजना समय से न बनने पर ग्रामीणों में अक्रोश है। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर पेयजल योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ तो वह लोग धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

बुधवार को ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह फत्र्याल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले बुंगा फत्र्याल और बुड़चौड़ के लिए जल संस्थान ने पेयजल लाइन का कार्य शुरू किया था। कई बार विभाग से योजना को पूरा करने की मांग भी की मगर कार्य पूरा नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के कारण गांव में अब पेयजल स्रोत भी सूख गए हैं। जिस कारण वह लोग मीलों दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। चेतावनी दी कि अगर समय से पेयजल योजना का कार्य पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इधर, जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने कहा कि जल्द पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में निर्मल सिंह फत्र्याल, पपेन्द्र सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, राकेश फत्र्याल, दीपक फत्र्याल, संजय फत्र्याल, मनीष सिंह, दरबान फत्र्याल, महेश फत्र्याल, बसंती देवी, मनोहरी देवी, बिशनी देवी, ममता देवी, सरिता देवी आदि रहीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *