भारत में कोरोना संक्रमण के 11,739 नए मामले आए, 25 मरीजों की मौत

 

नई दिल्ली

भारत में रविवार को सामने आए। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 11,739 नए मामले दर्ज किए गए। बीते 24 घंटे में यह शनिवार को सामने आए कोरोना वायरस के 15,940 मामलों की तुलना में काफी कम है।
इसी अवधि में, देश में महामारी से 25 मरीजों की मौत हुई, जिससे देशभर में मरने वालों की संख्या 5,24,999 हो गई। वहीं 10,917 मरीज ठीक भी हुए। इस संख्या से कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढक़र 4,27,72,498 हो गया।
भारत में रिकवरी रेट 98.58 प्रतिशत है। जहां डेली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 2.59 प्रतिशत रह गई, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.25 प्रतिशत रही।
साथ ही इसी अवधि में, देशभर में कुल 4,53,940 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक 86.07 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए हैं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *