‘आप के दुर्गेश पाठक ने भाजपा के राजेश भाटिया को 11,555 वोट से हराया
नयी दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट उपचुनाव
नयी दिल्ली,
नयी दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में ‘आप के दुर्गेश पाठक 11,555 वोट से जीत गये हैं। उन्होंने भाजपा के राजेश भाटिया को हराया। राजेश भाटिया क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं। कांग्रेस की उम्मीदवार प्रेम लता थीं। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए ‘आप नेता राघव चड्ढा के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट छोडऩे के बाद वहां उपचुनाव कराया गया।
