खाद्य तेलों में आई नरमी

नयी दिल्ली

विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में नरमी देखी गयी जबकि दाल दलहन , अनाज और मीठे के बाजार में टिकाव देखा गया।
इस दौरान सोया रिफाइंड 366 रुपये, वनस्पति 367 रुपये और पॉम ऑयल 440 रुपये प्रति च्ंिटल उतर गया। सरसों तेल , मूंगफली तेल और सूरजमुखी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में टिकाव रहा। चीनी और गुड़ के भाव पड़े रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चना, चना दाल, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव स्थिर रहे।
अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *