राज्य आंदोलनकारियों ने की सुविधाएं देने की मांग

नई टिहरी

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा अन्य सुविधाओं के लिए अधिनियम बनाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी शाखा से जुड़े आंदोलनकारियों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा राज्य आंदोलकारियों द्वारा दस प्रतिशत आरक्षण तथा अन्य सुविधाओं को लेकर देहरादून में धरना चलाया जा रहा है। मंच जिलाध्यक्ष देवेन्द्र दुमोगा ने कहा कि राज्य आंदोलकारियों को लिये दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान था, लेकिन न्यायालय के निर्णय के बाद आंदोलकारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। कहा जिन आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत आरक्षण के जरिए सरकारी सेवाओं का लाभ मिला है, उनके भविष्य पर भी प्रश्न चिह्न लग गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य आंदोलनकारियों के हितों के लिये दस प्रतिशत आरक्षण तथा अन्य सुविधाओं के लिये उचित प्रावधान बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंच सचिव किशन रावत, शांति प्रसाद भट्ट, गीताराम गैरोला, ज्योति प्रसाद भट्ट, हरपाल सिंह रौतेला, बचन सिंह चौहान, जय प्रकाश पांडे, गोपाल चौहान, मर्शरफ अली आदि शामिल थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *