भाजपा ऋषिकेश मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित
ऋषिकेश
भाजपा के ऋषिकेश मंडल की कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यों के बारे में बताया। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। सोमवार को एक वेडिंग प्वाइंट में हुई बैठक में मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम, कार्यालय, कोष और कार्यकर्ता ये संगठन की नींव तैयार करते हैं। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत विपक्षी भाजपा पर हावी नहीं हो पा रहे हैं। भाजपा परिवारवाद पर विश्वास करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि एक संगठन है। हर कार्यकर्ता इस संगठन की ताकत है। संगठन की ही शक्ति है कि भाजपा देश में ही नहीं अपितु विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में उभरकर आयी है। पीएम नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोकप्रिय नेता है। जनता को उनकी नीति, नीयत, कार्यों पर पूर्ण विश्वास है और विपक्ष का षड्यंत्र और दुष्प्रचार उस विश्वास को हिला भी नहीं पाया। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार देश के साथ ही उत्तराखंड में भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी जनता के भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से जुटने का आवाहन किया। मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, मंडल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश आईटी संयोजक हिमांशु संगतानी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत शर्मा, यशपाल नेगी, देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रभाकर, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, राजू नरसिम्हा, संजीव पाल, संजय व्यास, सतीश सिंह, उषा जोशी, कविता शाह, अनिता तिवारी, राकेश पारछा, आशुतोष शर्मा, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राजपाल ठाकुर, देवव्रत शर्मा, भूपेंद्र राणा, किशन मण्डल, नितिन सक्सेना, सिमरन गाबा, मोनिका गर्ग, सुजीत यादव, दीपक बिष्ट, अनिकेत गुप्ता, विक्की सेठी आदि उपस्थित रहे।

