एसडीएम ने किया सरकारी सस्ते गल्ले के गोदाम का औचक निरीक्षण

रुड़की

उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने सरकारी सस्ते गल्ले के गोदाम पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। बताया गया कि रोस्टर के अनुसार डीलर को अनाज नहीं दिया जा रहा है। डीलर छोटी गाड़ी से कई बार राशन उठा रहे हैं। जिससे राशन की कालाबाजारी की आशंका बढ़ जाती है। जिसमें निर्देश दिया गया कि राशन डीलर को एक बार में ही पूरा राशन दिया जाए। राशन बोरे के साथ बोरे का वजन अलग से नहीं रखा गया है। गोदाम में कांटे की कोई व्यवस्था नहीं है। धर्म कांटे से अनाज को तुलवाकर कर अनाज को राशन डीलर तक पहुंचाया जा रहा है। धर्म कांटे की कोई पर्ची भी अपने पास नहीं रखी गई है। राशन की गुणवत्ता सही पाई गई है और मौके पर सभी कर्मचारी मौजूद मिले। इसके अलावा और उपजिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को राशन डीलर तक राशन को सही ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। राशन की कालाबाजारी की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *