दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, कई जगहों पर लगा ट्रैफिक जाम

नई दिल्ली\

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह भारी बारिश से शुरू हुई। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो वहीं दूसरी ओर सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के कारण दिल्ली के कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया। आईटीओ जंक्शन जैसी प्रमुख सडक़ों पर कारों की लंबी कतारे देखने को मिली।
डीएनडी फ्लाईओवर की ओर बारापुल्ला फ्लाईओवर, एयरपोर्ट की ओर द्वारका-पालम रोड, कापसहेड़ा बॉर्डर की ओर समालखा क्रॉसिंग, पालम फ्लाईओवर से सदर बाजार मेट्रो स्टेशन रोड, दिल्ली कैंट, तिमारपुर समेत कई अन्य सडक़ों पर भारी ट्रैफिक जाम लगने की सूचना मिली।
ट्रैफिक जाम के अलावा शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना कर पड़ा।
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार के पूवार्नुमान में कहा गया है कि सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *