24 घंटे में मुंबई से तीन मरीज कोरोना के कानपुर आए

कानपुर

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते ग्राफ का असर कानपुर में भी पडऩे लगा है। 24 घंटे में मुंबई से तीन मरीज कोरोना के आए लेकिन उन्होंने अपनी रिपोर्ट छिपाकर रखी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी तो आरआरटी की टीम ने निरीक्षण कर उन्हें आइसोलेट किया। मरीजों को कोरोना रहा पर वह सभी परिवार के साथ घूमते रहे। इसलिए टीम ने 19 लोगों को भी सैम्पलिंग की है। कानपुर में अब तक मुम्बई के 67 संक्रमित मिले हैं जिन्होंने 30 और लोगों को संक्रमित किया है। एसीएमओ डॉ.सुबोध प्रकाश ने सभी मरीजों की रोज मानीटरिंग के नर्दिेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *