साल में प्रत्येक खेल के लिए 2 लाख प्रोत्साहन राशि के रूप में खर्च किए जाए : मंडलायुक्त
हॉस्टल में चयनित विभिन्न खिलाडिय़ों का मंडलायुक्त ने किया उत्साहवर्धन
कानपुर
। केंद्र और प्रदेश सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत सुविधायें खिलाडिय़ों को खेल विभाग की तरफ से मिले। खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इससे उनके खेल के विकास के पथ पर बैरिकेडिंग लग सके। ये निर्देश रविवार को मंडलायुक्त डा.राजशेखर ने ग्रीनपार्क के निरीक्षण के दौरान उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक को दिए। उन्होंने खेल विभाग की ओर से चल रहे समर कैंप की पूरी जानकारी ली।
समर कैंप के कई खेलों को खेलते हुए छोटे बच्चो को देख कर हुए खुशी जाहिर की साथ उन्होंने कहा कि, एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए अभ्यास और आत्मनियंत्रण होना बहुत आवश्यक होता है।
खिलाडिय़ों के लिए बेहतर सुविधाओं को उच्च स्तरीय करवाने के दिए निर्देश
आयुक्त ने नगर आयुक्त के साथ ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम हो रहे कार्य का निरीक्षण भी किया। सभी खेल के खिलाडिय़ों के लिए बेहतर सुविधाओं को उच्च स्तरीय करवाने के लिए उप निदेशक खेल को निर्देश दिया। उन्होंने हॉस्टल में चयनित विभिन्न खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। ग्रीन पार्क में खेल सीख रहे हॉकी,क्रिकेट,बैडमिंटन के खिलाडिय़ों से बातचीत की। उन्होंने कहा खेलों में शिरकत करने में के न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार और उनका चारित्रिक निर्माण होता है बल्कि वह मानव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
राजशेखर ने उप-निदेशक खेल मुद्रिका पाठक को मंडलीय खेल प्रोत्साहन समिति के मद से कुछ धनराशि खेलों के टूर्नामेंट और खेल और खिलाडिय़ों को जीर्णोद्धार के लिए जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल के राष्ट्रीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए कम से कम साल में प्रत्येक खेल के लिए 2 लाख प्रोत्साहन राशि के रूप में खर्च किए जाने की बात कही। जिला हॉकी कानपुर के सचिव टी पी सिंह बिर्दी से चर्चा करते हुए उन्होंने हॉकी को प्रमोट करने के लिए कहा।
जल्द बनेगी ओपन जिम
जल्द ही सभी के लिए ओपन जिम ग्रीन पार्क स्टेडियम में भी बन जाएगी। इसमें 20 प्रकार के एक्सरसाइज इंस्ट्रूमेंट के साथ खिलाडिय़ों के साथ टहलने वाले लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बास्केट-बॉल कोर्ट को भी जल्द ही रैनोवेशन और एडवांस करने की बात दोहराई। हॉकी टर्फ में पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए उन्होंने एक नया ट्यूबवेल लगाने को कहा।

