पौधरोपण प्रभारी मंत्री ने मुख्यालय पर पौधरोपण कर महाभियान का किया शुभारंभ

महराजगंज

जनपद में पौधरोपण कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री  राज्य मंत्री समाज कल्याण  संजीव कुमार गोंड द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित मुख्य पार्क पर पौधरोपण कर महाभियान का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर सदर विधायक  जयमंगल कन्नौजिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी  गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने भी पौधरोपण किया। पौधरोपण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश की  योगी सरकार ने पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के हित मे वृक्षारोपण का महा अभियान शुरू किया है। आज प्रदेश भर में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे और महराजगंज जनपद में भी 25 लाख पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वस्थ्य व सुंदर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन का महत्व हमे कोरोना काल मे पता चला था। इसलिए हम लोगों को ऑक्सीजन के स्रोत पेड़ों का भी समझना होगा।इससे पूर्व सदर विधायक  जयमंगल कन्नौजिया ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के इस बेहतरीन प्रयास की सराहना की और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।इससे पूर्व  मंत्री का स्वागत एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स द्वारा बैंड के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *