पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सक्रांद की बैठक

झांसी

हिंदुत्व की रक्षा को समर्पित सनातन क्रांति मंच की साधारण सभा गुसाईपुरा में आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 27 सितंबर को झाँसी में मुक्ताकाशी मंच पर  आयोजित होने वाले राष्ट्रवादी प्रवक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त सभा में समिति की सदस्य संख्या बढ़ाए जाने,  कार्यक्रम में प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित सहित अन्य तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था की बैठक अब प्रत्येक 15 दिन में हर दूसरे मंगलवार को आयोजित की जाएगी जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समीक्षा व तैयारियों पर चर्चा की जायेगी। सभी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति दी। बैठक की अध्यक्षता संस्था सदस्य संजय अग्रवाल ने की जबकि संचालन संयोजक आनन्द अग्रवाल ने किया। बैठक में अध्यक्ष मनोज नीखरा, राजेंद्र पटवारी, वैभव खानवलकर, कुलदीप सिंघल, संजीव उफऱ् संजू मोदी, कमलेश सेठ, रज्जू सहित अन्य सदस्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार, “सजल जैन चैनू” ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *