लायंस क्लब ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

विकासनगर

लायंस क्लब यमुना वैली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पहली सामाजिक गतिविधि के तहत आयोजित कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों को सम्मानित किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान चिकित्सकों समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने धरती पर साक्षात भगवान के रूप में कार्य किया। लायंस क्लब यमुना वैली की ओर से मंगलवार को अस्पताल रोड विकासनगर स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए क्लब के अध्यक्ष गगन सेठी ने कहा कि कोरोनाकाल में चिकित्सकों ने अपने जीवन को खतरे में डालकर लोगों का उपचार कर लाखों जिंदगियां बचाई हैं। कहा कि चिकित्सकों ने अपने परिवार तक की चिंता नहीं की और चौबीसों घंटे मरीजों का उपचार करते रहे। इस दौरान लायंस के पदाधिकारियों ने क्लब की ओर से डॉ. हंसराज अरोड़ा, डॉ. दिनेश भंडारी, डॉ. नरेदव शर्मा, डॉ. विजय जैन, डॉ. नरेश प्रकाश राणा, डॉ. मनोज अरोड़ा, डॉ. हिमांशु राणा, डॉ. एकता राणा, डॉ. रोहित तोमर, डॉ. मुदित अग्रवाल, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. अमित राणा, डॉ. विनय कपिल, डॉ. रितु कपिल, डॉ. नारायण झा, डॉ. शिखा झा, डॉ. राजेश खन्ना, डॉ. हिमांग कोहली को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब सचिव नितिन बजाज, कोषाध्यक्ष गीत सेठी, अजीत कोचर, उमाकांत अग्रवाल, अतुल चावला, पंकज गौड़, हेमचंद्र सकलानी , बिनय कांत नौटियाल, पंकज शर्मा, मनीष दत्ता, दिनेश जयसवाल, अनुज कौशिक, खजान सिंह, भारत गर्ग, यमन चौधरी, विक्रांत ठाकुर, गगन दुआ, अभिनव अग्रवाल, संदीप मोंगा, दीपक अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, अरविंद गर्ग, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने इस दौरान क्लब की ओर दिए गये सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि क्लब हमेशा चिकित्सकों को प्रोत्साहित करता रहता है। साथ ही क्लब की ओर से समाज के लिए आये दिन कल्याणकारी कार्य किये जाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *