फौजी बाबा महंत रामरतन दास महाराज का समूचा जीवन था देश, धर्म और सनातन संस्कृति को समर्पित : श्रीमहंत दुर्गादास
हरिद्वार
उतरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री माता वैष्णो शक्ति भवन के परमाध्यक्ष श्रीमहंत दुर्गा दास महाराज संतो का जीवन लोक कल्याण के लिए होता है सदगुरुदेव श्री श्री 1008 महंत राम रतन दास जी महाराज फौजी बाबा ने जीवन पर्यन्त धर्म का पालन करते हुए सनातन धर्म और संस्कृति की सेवा की। श्रीमहंत दुर्गा दास महाराज ने विधि-विधान के साथ अपने गुरुदेव श्री श्री 1008 महंत राम रतन दास जी महाराज फौजी बाबा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों से कहा कि बिना गुरु के ज्ञान का अर्जन करना असंभव है बिना गुरु के मनुष्य का जीवन अंधकारमय रहता है जीवन को सद्मार्ग पर चलाकर जीवन का कल्याण करने वाले गुरुदेव ही होते हैं। गुरु जीवन का अंधकार समाप्त कर जीवन में कांति का संचार भर देते हैं। हमें सदगुरुदेव के बताएं मार्ग पर चलकर लोक कल्याण की कामना करनी चाहिए। हमें समय-समय पर अपने गुरुजनों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त करते रहना चाहिए। समाजसेवी, क्रांतिकारी बाबा हठयोगी महाराज ने कहा की गुरुजन अपने शिष्यों के जीवन का कल्याण करने के लिए शिष्यों को सद्मार्ग पर चलाकर उनका कल्याण करते हैं। महंत राम दर्शन दास राम रतन दास फौजी बाबा ने जीवन भर देश सेवा करते हुए सनातन धर्म सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में अपना समूचा जीवन लगाकर लोक कल्याण की कामना की। उछाली आश्रम के महंत विष्णु दास महाराज ने कहा कि गुरुओं का जीवन सदैव देश और समाज और शिक्षा के कल्याण के लिए होता है गुरु ही शिष्य को सही और गलत का अर्थ बताते हैं। बिना गुरु के जीवन का कल्याण नहीं हो सकता। इस अवसर पर नारायण राज पटवारी महंत प्रेमदास महंत रविंदर दास, गुरु मान सिंह, राम चरण दास, महंत प्रहलाद दास, प्रमोद दास, शिवदास, म.मं. डा. प्रेमानंद, साध्वी तृप्ता, महंत अरुण दास, महंत गंगा दास, महंत सुखदेवानंद, महंत प्रेमदास, महंत केशवानंद, महंत गुरमान सिंह, महंत विवेकानंद, महंत अयोध्याचार्य महाराज, महंत रवि देव शास्त्री, दिनेश दास, महंत जगजीत सिंह, महंत सूरज दास ने सदगुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित की।
