देश में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए उठाए गए कदमों पर हुई चर्चा : रानिल

कोलंबो ,

श्रीलंका के कार्यकारी राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि सरकार ने देश में आर्थिक संकट के बीच लोगों को ईंधन, गैस और आवश्यक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिए तत्काल एक कार्यक्रम को लागू करने का फैसला किया है।
श्री विक्रमसिंघे ने कहा कि यह फैसला मंत्रियों और पार्लियामेंट के सदस्यों के साथ बैठक में लिया गया।
बैठक में अगस्त में पेश होने वाले राहत बजट से इसके लिए अतिरिक्त धनराशि का उपयोग करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि बैठक में ईंधन और उर्वरक को नियमित और तत्काल रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।
साथ ही देश में व्यापारियों के आवश्यक वातावरण बनाने की योजना भी बनायी गयी जिससे वे बिना किसी मुश्किलों के व्यापार कर सकें।
श्री विक्रमसिंघे ने यह भी कहा कि सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा सौंपी गई एक योजना को एक अच्छी योजना के रूप में मान्यता दी गई है। इसी आंदोलन ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को देश से भागने के लिए मजबूर किया था।
श्रीलंका में भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए किए जा रहे उपायों को उन्होंने कार्यकर्ताओं को सूचित करने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *