अमृत महोत्सव के तहत रोटरी क्लब ने आजादी की 75 वर्षगांठ पर रौपे 75 पौधे
लखनऊ
रोटरी क्लब ने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ला मार्टिनियर कॉलेज, मार्टिन पुरवा, में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर वन डीआईजी प्राची सिंह गंगवार व रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष बंसल सहित ला मार्टिनियर के एस्टेट मैनेजर अल्फ्रेड गोल्म्स कॉलेज के छात्रों के साथ कुल 75 पौधे रोपे।
पौधरोपण के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए वन डीआईजी प्राची सिंह गंगवार मैं यहां उपस्थित होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस तरह के वृक्षारोपण अभियान द्वारा पर्यावरण को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए हम रोटरी क्लब के आभारी हैं। अपने जीवनकाल में हम 16 पेड़ों से उत्पन्न ऑक्सीजन का उपभोग करते हैं। तो आइए हम सब अपने जीवन में कम से कम 16 पौधे लगाने का संकल्प लें। सभा को संबोधित करते हुए, रोटरी क्लब लखनऊ राजधानी के अध्यक्ष मनीष बंसल ने कहा कि मुझे यह महान अवसर देने के लिए मैं ला मार्टिनियर कॉलेज का आभारी हूं। वृक्षारोपण समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह पहल पर्यावरण संरक्षण के बारे में छात्रों में जागरूकता पैदा करने में एक लंबा सफर तय करेगी। पौधरोपण के लिए 75 पौधे उपलब्ध कराने के लिए हम वन विभाग के भी आभारी हैं। मैं भविष्य में भी उनसे निरंतर समर्थन प्राप्त करने की आशा करता हूं। इस दौरान रोटरी क्लब की सदस्य राखी बंसल, वाई डी माथुर, डॉ विजय विश्वकर्मा, डॉ आर एम माथुर, राकेश चतुर्वेदी, अर्चना अग्रवाल, अमित जायसवाल, विवेक अग्रवाल, श्याम पचैरी, राधे श्याम सचदेवा, डी डी वाधवा, पीयूष सिंह, रीता जायसवाल, रचना माथुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

