कोरोना के कुल 2,560 एक्टिव मामले

लखनऊ

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 37,887 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 240 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,85,95,077 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 461 लोग तथा अब तक कुल 20,70,655 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,560 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 17 जुलाई, 2022 को एक दिन में 71,079 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,35,25,786 तथा दूसरी डोज 14,49,56,003 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,58,905 तथा दूसरी डोज 1,26,80,538 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 83,60,517 तथा दूसरी डोज 67,68,622 दी गयी। कल तक 39,38,315 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,42,88,686 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *