राज्य कार्मिकों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: बिट्टू कर्नाटक
अल्मोड़ा
पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार व विभाग वर्तमान में कार्मिकों की मांगों को पूरा करने के बजाय कुचलने का कार्य कर रहे हैं। इससे राज्य कार्मिकों में सरकार के खिलाफ असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार एक एक करके पूर्व की सरकारों की ओर से दी गई सुविधाएं छीनने का प्रयास कर रही है। कहा कि राज्य कर्मियों के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

