नैनीताल में ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

 

हल्द्वानी

रॉयल्टी को पांच गुना अधिक बढ़ाए जाने पर ठेकेदारों में रोष बना हुआ है। गुरुवार को नैनीताल में ठेकेदारों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, कि ठेकेदारों के खिलाफ जबरन गलत नियम थोपे जा रहे हैं। जिस से आहत सभी ठेकेदार कामकाज पूर्ण रुप से बंद करेंगे। कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहरा के नेतृत्व में गुरुवार को ठेकेदार लोक निर्माण विभाग में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के लिए सरकार की ओर से गलत नीति प्रभावी की जा रही है। कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए कई गलत मानक तय कर दिए गए हैं। जबकि रॉयल्टी को पांच गुना और बढ़ा दिया गया है। ऐसे में कोविड काल से ही परेशान ठेकेदार समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने विभागीय समस्त कार्यों पर रोक लगाने की चेतावनी दी है। कहा कि एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद पूरे प्रदेश में ठेकेदार बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ललित सिंह बर्गली, गोविंद बर्गली, जीवन बोरा, गुमान सिंह सम्मल, प्रेमसिंह मेहरा, नरेंद्र कार्की, मोहम्मद शाहनवाज, प्रेम सिंह शाही, चंदन जीना, ईश्वर सिंह, नारायण सिंह कार्की आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *