प्रशासन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी

 

विकासनगर

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाने के बाद गुरुवार को चकराता बाजार में तहसील प्रशासन ने जनजागरूकता अभियान चलाकर पॉलीथिन का प्रयोग न करने की सलाह दी। इसके साथ ही भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग किये जाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। गुरुवार शाम तहसीलदार चकराता शीशपाल असवाल के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की ओर से छावनी बाजार में पॉलीथिन उन्मूलन के लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों और ग्राहकों को प्लास्टिक की पन्नी, प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री को उपयोग में नहीं लाए जाने की सलाह दी गई। तहसीलदार ने चेताया कि पॉलीथिन और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी वार्ता कर अपनी दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक नहीं रखने की सलाह दी। अभियान में आरके तिलकराम जोशी, नरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *