नई सडक़ हिंसा में फंडिंग के आरोपित बिल्डर की 16 इमारतों पर केडीए का चलेगा बुलडोजर

कानपुर

नई सडक़ हिंसा में फंडिंग के आरोपित बिल्डर हाजी मोहम्मद वसी की 16 इमारतों पर केडीए का बुलडोजर चलाएगा। केडीए की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कम भूमि पर पांच से छह मंजिला इमारतें तान दी गईं। कई इमारतों में न तो पार्किंग छोड़़ी गई है औऱ न ही बैकशेड। यही नहीं,अवैध निर्माण में शमन कराने का कोई आवेदन न होने का दावा भी केडीए अफसरों ने किया है।
केडीए ने पहले ही जांच कराई थी और अधिकतर बिल्डिंगों के लिए नोटिस भी जारी कर रखा था। तीन जून को हिंसा के बाद वसी को पुलिस ने फंडिंग का आरोपित बनाया तो उससे जुड़ी इमारतों की जांच और तेज हो गईं। इनमें पता चला कि वाजिदपुर की दस दुकानों सहित 16 इमारतें वसी के अस्तित्व वाली (बिल्डर एग्रीमेंट) हैं। इन पर बुलडोजर चलाने की कार्ययोजना केडीए ने तैयार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *