डेरी उत्पादों के उपयोग से जीवन को स्वस्थ बनाएं
दुग्ध संघ ने मनाया योगा दिवस
लखनऊ
उत्तर प्रदेश शासन के योगा दिवस मनाने के क्रम में डेरी विभाग के लिए तय किए गए कार्यक्रम में
शुक्रवार प्रात: 6 बजे पराग डेरी के चक गजरिया स्थित नए कैंपस में डेरी उत्पादों के उपयोग से जीवन को स्वस्थ बनाएं” थीम पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
योगा दिवस के अवसर पर दुग्ध संघ के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ-साथ फ़ातिमा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं तथा दुग्ध समितियों में से प्रमुख रूप से बजगिहा, रहमतनगर अचलीखेड़ा, शहजादपुर, गढ़ा, असलमनगर , गढ़ी, गुसौली जगदीशपुर आदि दुग्ध समिति से संबद्ध दुग्ध उत्पादक किसान व दुग्ध संघ के परिक्षेत्र हरदोई ,सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर खीरी ,उन्नाव के दुग्ध उत्पादक व किसान आदि ने भी हजारों की संख्या में योगा दिवस आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम में भाग लेते हुए पराग डेरी के महाप्रबंधक डॉ. मोहन स्वरूप ने बताया कि योगा दिवस का आयोजन लोगों में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ डेरी के उत्पादों के उपयोग से किस प्रकार हम अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं, उसके बारे में भी विस्तार से बताया।
