दो दिन शिव मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

 

 

रुडकी

सावन के दूसरे सोमवार और अगले दिन होने वाली शिवरात्रि के लिए रुड़की में शिवालय सज गए हैं। दो दिन भक्तों का रेला मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ेगा।

सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में शिव भक्तों का रेला उमड़ेगा। सोमवार की पूर्व संध्या पर विभिन्न मंदिरों को लाइटों से सजाया गया है। पुलिस ने भी मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सावन के दूसरे सोमवार को विशेष अनुष्ठान और रुद्राभिषेक आदि का आयोजन भगवान शंकर के मंदिरों में किया जाता है। मंदिर को रविवार दोपहर में ही सजा दिया गया था। शाम को शिवालयों में लाइटें भी लगाई गईं। सोमवार सुबह से ही शिवालय भगवान शंकर के जयकारों से गुंजायमान रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *