शिवभक्तों का दिए जूस के पैकेट
रुडकी
कस्बे के दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य, प्रबंधक और अध्यापकों की ओर से शिवभक्तों की सेवा की गई। डाक कांवड़ की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शिवभक्तों के लिए शिविरों का आयोजन किया। कस्बे के शिक्षण संस्थान दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज द्वारा हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधक धन प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, शरद शर्मा आदि ने शिवभक्तों को जल, जूस और अन्य साम्रगी दी।

