चंडाक चर्च में चोरी की कोशिश नाकाम
पिथौरागढ़
नगर के चंडाक क्षेत्र में चोरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अब अराजक तत्वों ने मिशन स्थित मैथोडिस्ट चर्च में चोरी की कोशिश की है, हालांकि अराजक तत्व अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके। स्थानीय निवासी इंद्रनील सिंह ने बताया कि अन्य सप्ताहों की तरह रविवार को लोग सुबह दस बजे प्रार्थना के लिए चर्च पहुंचे। इस दौरान दरवाजे में लगाए गया ताला टूटा मिला। उन्होंने कहा कि तोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन ताला नहीं टूटा। इससे पूर्व भी अराजक तत्वों ने चर्च में तोड़फोड़ की है। उन्होंने प्रशासन से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

