सभासदों का धरना 14वें दिन भी जारी
पिथौरागढ़
नगरपालिका के आवंटित भवनों में नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य होने से नाराज सभासदों का धरना जारी है। मंगलवार को 14वें दिन भी सभासद नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए। वक्ताओं ने कहा अनुबंध के आधार पर आवंटित नगरपालिकों की दुकानों में कुछ लोग चोरी-छिपे अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर रहे हैं। वे इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को दे चुके हैं। बावजूद इसके निर्माण कार्य को रोकने को प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। धरना देने वालो में सभासद पवन सिंह माहरा, रवींद्र सिंह बिष्ट, किशन सिंह खड़ायत, नीरज कुमार, कमल कुमार पांडेय, सरस्वती मुखौलिया, भावना नगरकोटी, पूर्व सभासद चंद्रशेखर मुखौलिया आदि मौजूद रहे।

