सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मूर्ति स्थापना दिवस

देहरादून

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में हवन पूजन भजन कीर्तन चलते रहे। देव मूर्तियों की आरती की गई। समापन पर महामंडलेश्वर संतोषी ने श्री कृष्ण के विभिन्न प्रसंग सुनाए। श्रद्धालुओं ने मां संतोषी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भजन गायक नवीन शर्मा के कृष्ण भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। अंत में खीर के प्रसाद के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन, रवि भाटिया, नरेंद्र. राजेश भाटिया, विनोद कुमार, बलविंदर, मनु भाटिया, अनिल ग्रोवर, विकी खन्ना, विनोद कुमार, फकीरचंद, विनोद पंवार, जतिन, हरीश कोहली, ओमप्रकाश, अर्जुन, मनोज बहल, मोहित ग्रोवर, सतपाल चावला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *