ब्रेकफेल होने से लोडर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

विकासनगर

त्यूणी- चकराता मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग लाल पूल त्यूना के पास ईंट से भरे लोडर के ब्रेक फेल हो गए। लोडर को खाई में गिरने से बचाने के लिए चालक ने वाहन को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इस दौरान लोडर से जाने बचाने के लिए कूदे व्यक्ति की उसके नीचे दबकर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार एक लोडर विकासनगर से ईंट भरकर सावडा गांव की ओर जा रहा था। बुधवार को अपराह्न करीब चार बजे त्यूना के पास लोडर के ब्रेक फेल हो गये। लोडर चालक और मालिक अतर सिंह निवासी पेनुवा ने अनियंत्रित होकर खाई की ओर जा रहे लोडर को काबू करने की कोशिश की। लोडर के न रुकने पर चालक ने वाहन को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इससे वाहन पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान लोडर में एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। इस दौरान लोडर पर मौजूद केवल राम (केवलू) 46 वर्ष पुत्र किडू निवासी पेनुवा सावडा ने जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। केवलराम लोडर के पलटने पर उसके नीचे दब गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंचे राजस्व निरीक्ष्रक खजान सिंह असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर व जयलाल शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चकराता के लिए भे। नायब तहसीलदार केडी जोशी का कहना है कि अंधेरा होने के कारण पोस्टमार्टम की कार्रवाई गुरुवार को की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *