चकराता में छावनी परिषद कर्मियों ने रोपे पौधे

विकासनगर

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत छावनी परिषद चकराता की ओर से छावनी क्षेत्र में पौधरोपण कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। बुधवार सुबह छावनी क्षेत्र के एमईएस लाइन के समीप आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल ने किया। पौधरोपण कार्यक्रम में परिषद के कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। कर्मचारियों और बच्चों ने बांज, बुरांस, देवदार, मोरपंखी आदि प्रजातियों के पौधे रोप पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया कि परिषद के वन कर्मियों द्वारा इन पौधों का लालन पालन किया जाएगा। जिससे यह पौधे पनप कर पेड़ बन सकें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का सरंक्षण करना हम सब नागरिकों की जिम्मेदारी है। कहा कि सभी छावनी वासी अपने घरों के आसपास पौधरोपण करें और क्षेत्र में स्वच्छता भी बनाये रखें। हम सब का दायित्व है कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पर्यावरण को नुकसान हो। बताया कि प्रकृति है तभी जीवन है। इस दौरान प्रभारी कार्यालय अधीक्षक संदीप जोशी, प्रभारी रेंजर सुधांशु साध, वेद प्रकाश, अरविंद कोठारी, हरिलाल, गुमान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *