ध्यापक के तबादले पर छात्र हुए भावुक, बोले- सर मत जाओ, आपसे ही पढ़ना है

मनीमाजरा

सात साल स्कूल में पढ़ाने के बाद गवर्नमेंट हाईस्कूल इंदिरा कॉलोनी के जेबीटी शिक्षक राजवकील का गवर्नमेंट हाईस्कूल सेक्टर-26 में तबादला हो गया। मंगलवार को छात्रों और स्टाफ ने उन्हें भावुक होते हुए विदाई दी। शिक्षक को विदाई देते हुए छात्र रोने लगे और कहा कि सर आप यहां से मत जाओ, हमें आप ही से पढ़ना है। छात्रों और गुरु के बीच ऐसा रिश्ता देख स्टाफ भी भावुक हो गया। सभी छात्रों, टीचर्स और स्टाफ ने राजवकील को शुभकामनाएं देकर विदा किया। राजवकील पिछले सात साल से यहां पढ़ा रहे थे। वे बच्चों से काफी घुल मिल गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *