200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही से 6 घंटे पूछताछ
नई दिल्ली
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। केस में अब जांच एजेंसियां अभिनेत्री नोरा फतेही की संलिप्तता की भी जांच कर रही हैं। नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने जेल में बंद अपराधी सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की है।
इससे पहले, नोरा फतेही का बयान, सितंबर और अक्टूबर 2021 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 की धारा 50 के तहत दर्ज किया गया था। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हें एक चौरिटी कार्यक्रम के लिए बुकिंग मिली थी। इसी दौरान सुकेश की पत्नी लीना पॉलोज ने नोरा को एक गुच्ची बैग और आईफोन गिफ्ट में दिया था। इसके साथ ही लीना ने कहा था कि सुकेश औरवहां मिलकर नोरा को एक नई बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट करने वाले हैं।
बता दें कि हाल ही में, जैकलीन ने पीएमएलए के अपीलेंट अथॉरिटी के समक्ष एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया कि, यह आश्चर्य की बात है कि नोरा फतेही जैसी अन्य हस्तियों, जिन्हें भी मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने धोखा दिया था, को मामले में गवाह बनाया गया था। जबकि उनका नाम एक आरोपी के तौर पर लिया जा रहा है।
