हथियार लेकर घूम रहे युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन गिरफ्तार

फरीदकोट

हथियार लेकर घूम रहे 3 व्यक्तियों को एस.आई. सुदर्शन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा काबू किया गया है। जानकारी के अनुसार जब एस.आई. के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त करती हुई नजदीकी गांव गोलेवाला में पहुंची तो गुप्त सूचना मिली कि गगनदीप सिंह उर्फ गगन व सतपाल सिंह उर्फ गज्गू दोनों वासी साधांवाला तथा लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा वासी रामपुर जिला फतेहगड़ कार में हथियारों समेत घूम रहे हैं। इस पर पुलिस पार्टी द्वारा लगाए गए नाके दौरान उक्त तीनों को एक पिस्तौल 9 एम.एम., एक मैगजीन, 2 कारतूस 9 एम.एम. व कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *