बीना-आगासोद के बीच फ्लाईओवर ब्रिज पर गर्डर लान्चिंग का काम पूरा
भोपाल
बीना (मालखेड़ी)-गुना-कोटा के बीच लाइन दोहरीकरण को शीघ्र पूरा करने के क्रम में गत दिवस बीना-आगासोद स्टेशनों के बीच रेल ओवर ब्रिज पर गर्डर डालने का कार्य निर्धारित समय से एक घंटे पहले पूरा कर लिया गया। महादेवखेड़ी-मालखेड़ी महत्वपूर्ण लिंक है। इस मार्ग पर कटनी की तरफ से कोयले की रेक का परिवहन बीना, सेमरखेड़ी जेपी पावर पलांट कोटा व अन्य पॉवर स्टेशनों पर किया जाता है। अभी तक इस खंड के सिंगल लाइन होने की वजह से इन विद्युत उत्पादन इकाइयों में कोयले की आपूर्ति में बाधाएं आ रही थीं।

