खाते में लेन-देन के बाद समन जारी, संजय राउत की पत्नी वर्षा आज होगी ईडी के सामने पेश
मुंबई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल जमीन मनी लॉड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को तलब किया है। वर्षा राउत के खाते में लेन-देन के बाद समन जारी हुआ। वर्षा राउत शनिवार को ईडी के सामने पेश होंगी। उधर, मुंबई की विशेष अदालत ने शिवसेना सांसद संजय राउत की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत आठ अगस्त तक चार दिन के लिए बढ़ा दी।
संजय राउत की पत्नी वर्षा भांडुप के एक स्कूल में शिक्षिका है। उनकी शादी संजय राउत के साथ साल 1993 में हुई थी। वर्षा का राजनीति से से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि फिल्म निर्माण के कार्य से जुड़ी हुई हैं, उनकी हालिया फिल्म श्ठाकरेश् थी। संजय और वर्षा राउत की दो बेटियां विदिता और पूर्वांशी हैं।
वर्षा राउत, पति संजय और दोनों बेटियों के साथ बिजनेस में भी सक्रिय हैं। भांडुप की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बंगले में राउत परिवार रहता है। संजय राउत द्वारा चुनावी शपथपत्र के अनुसार वर्षा राउत तीन कंपनियों में पार्टनर हैं। रायटर एंटरटेनमेंट एलएलपी, सनातन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और सिद्धांत सिस्कोन प्राइवेट लिमिटेड में पार्टनर हैं। रायटर ने ही ठाकरे फिल्म का निर्माण किया था। साल 2014-15 में शपथपत्र के मुताबिक वर्षा राउत की आमदनी 13,15,254 थी।

