सिंगर फरमानी नाज को बिग बॉस 16 के लिए ऑफर आया, भाग लेने को लेकर संशय
मुंबई
अभिलिप्सा पांडा के गाने श्हर हर शंभू को दुबारा गाने वाली सिंगर फरमानी नाज पर मचे बवाल के बीच उनके भाई फरमान ने बातचीत में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन के खिलाफ किसी भी तरह का कोई भी फतवा जारी नहीं हुआ है। साथ ही ये भी कहा कि वहां मुस्लिम धर्म छोड़कर किसी भी हाल में हिन्दू नहीं बनने वाली हैं। फरमान ने बताया कि उनकी बहन के पास एक रियलिटी शो का ऑफर भी आया है, जिसके बारे में अभी सोच विचार चल रहा है।
फरमानी नाज अपने भाई फरमान के साथ पिछले साल इंडियन आइडल में नजर आईं थीं। फरमान ने बताया कि उनकी बहन के पास गुरुवार को बिग बॉस 16 के लिए ऑफर आया है। लेकिन बहन अभी इसे लेकर कुछ डिसाइड नहीं कर पा रहीं क्योंकि उन्हें लगता है कि श्बिग बॉसश् में काफी लड़ाई झगड़ा होता है जो कि उन्हें पसंद नहीं है। इसके साथ ही फरमान ने कहा कि बिग बॉस में सपना चौधरी के साथ भी बाकी के कंटेस्टेंट्स ने काफी बुरा व्यवहार किया था जिसे सोचकर मेरी बहन डरी हुई है।
फरमानी ने कहा कि ये शोज कलाकार की कोई मदद नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने इंडियन आइडल विनर पवन राजदीप के साथ रूम शेयर किया था। फरमानी को संगीत की विरासत उनके पिता से मिली है। श्हर हर शंभूश् फरमानी का पहला गीत नहीं है, सावन के महीने में उन्होंने दो गीत और भी रिकॉर्ड किए थे। हालांकि उन पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ।
बता दें कि उनकी निजी जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही है। पति ने इन्हें बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर ससुराल वालों ने फरमानी और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस दुख की घड़ी में भी संगीत ने उनका साथ दिया। भाई फोन पर उनके गीत रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता। जिसपर अच्छे खासे लाइक्स और शेयर आने लग गए। देखते ही देखते फरमानी का गाना इंटरनेट पर छा गया और इस तरह उन्हें इंडियन आइडल से भी बुलावा आया पर वहां भी उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। फिलहाल तब फरमानी और फरमान अपना नया गाना लांच करने की तैयारी कर रहे हैं।

