अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी पंडाल की विद्युत साज-सज्जा करें
भोपाल
गणेशोत्सव सहित अन्य त्यौहारों में पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उचित इंतजाम किए हैं। कंपनी ने उत्सव समितियों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि गणोशोत्सव के दौरान धार्मिक पंडालों एवं झांकियों में बिजली साज-सज्जा ऑनलाइन अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें। कनेक्शन के लिए कंपनी के निकटतम जोन कार्यालय/वितरण केन्द्र में सहायक अभियंता/कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में सही, संयोजित विद्युत भार दर्शाते हुए कंपनी के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

