राजस्थान में फिर आया बारिश का अलर्ट, यहां तीनों बांधों के गेट खोले

 झालावाड़।

मौसम विभाग ने राजस्थान में फिर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के पन्द्रह जिलों में आगामी दो दिन अच्छी बारिश होगी। प्रदेश के झालावाड़, कोटा, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। कोटा, झालावाड़, टोंक, जयपुर समेत अन्य पन्द्रह जिलों में बारिश की संभावना है।
झालावाड़ जिले में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। भीम सागर क्षेत्र में एक घण्टे में करीब दो इंच बारिश हुई। भीमसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में पानी की आवक होने से एक गेट एक फीट खोलकर 700 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। कालीसिंध बांध का भी एक गेट खोलकर तीन हजार 39 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। भीमसागर मौसम नियंत्रण कक्ष पर 45 एमएम बारिश दर्ज की गई। भीमसागर समेत बोरदामऊ, राजपुरा अनेक गांवों में भी तेज बारिश हुई।
भीमसागर कस्बे समेत समूचे ग्रामीण अंचल में शुक्रवार दोपहर बाद तेज झमाझम बरसात का दौर तेज हवाओं के साथ जारी हुआ जो लगभग एक घण्टे ज्यादा देर तक जारी रहा। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश होने सड़कों पर तेज पानी का बहाव होने लगा। बारिश होने के साथ मौसम सुहाना बना हुआ है। भीमसागर मौसम नियंत्रण कक्ष पर 45 एमएम बारिश दर्ज की गई। भीमसागर समेत बोरदामऊ, राजपुरा अनेक गांवों में भी तेज बारिश हुई।
छापी डेम से जलनिकासी
भालता छापी डेम का एक गेट 20 सेंटीमीटर ऊंचाई तक खोलकर 14.87 क्यूसेक जल की निकासी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *