गुजरात में हर घर पर महंगाई के पोस्टर चिपकाएगी कांग्रेश
नई दिल्ली
गुजरात को फतह करने के लिए कांग्रेश ने आक्रमक रणनीति तैयार की है। 2 दशक से अधिक का भाजपा का शासन होने के बाद भी गुजरात की जो बदहाली है। महंगाई और बेरोजगारी से हर परिवार परेशान हैं। इसको देखते हुए गुजरात कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक सक्रिय करने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी के मामले में भाजपा सरकार की नाकामी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पोस्टर लगाएंगे। गुजरात के घर-घर में जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करेंगे। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी गेस, खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई, हर वस्तु और सेवा पर गब्बर सिंह टैक्स लगाने और बेरोजगारी के आंकड़े के पोस्टर लगाएंगे। पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।
आम आदमी पार्टी भी बड़ी तेजी के साथ गुजरात में अपना जनाधार बढ़ा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बड़ी बड़ी सभाएं कर रहे हैं। कांग्रेश इससे निपटने की भी रणनीति तैयार कर रही है। गुजरात की जनता का नाराजगी का वोट किसे मिलेगा, किसका वोट बैंक कटेगा, इसको लेकर भी राजनीतिक हल्कों में चर्चाएं शुरू हैं।
