पुलिस ने खनन सामाग्री से भरे तीन वाहन पकड़े
पिथौरागढ़।
पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर तीन वाहन पकड़े। सोमवार को मुनस्यारी में प्रभारी निरीक्षक मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान पिकप संख्या यूके05सीए 1502 , यूके05सीए 1697 व यूके05सीए 2167 को रोका। जांच के दौरान वाहन में रेत मिली।वैध दस्तावेज न दिखाने पर पुलिस ने चालक दीपक सिंह,पवन कुमार व राजेंद्र सिंह रावत के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन सीज किए हैं।
